Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ग्राम किशनघाट में करंट की चपेट में आने से एक गाय की हुवि मौत

ग्राम किशनघाट में करंट की चपेट में आने से एक गाय की हुवि मौत

नाराज ग्राम वासियों ने रात 3 बजे किया बिजली विभाग का घेराव

संवाददाता : कोजराज परिहार जैसलमेर

 

जैसलमेर के ग्राम किशानघाट में रात को 11 बजे बिजली तार टूटने से एक गाय की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के FRT टीम अधिकारी कर्मचारी सबको कॉल किया किसी ने कॉल अटेंड नही किया ।

ग्रामीणों ने सूझ बूझ से फ्यूज काट कर राहत की सास ली ।

आपको बता दे की कॉल अटेंड नही करने पर नाराज ग्राम वासियों ने रात 2 बजे विद्युत विभाग का घेराव किया और कंट्रोल रूम में लगे एक कर्मचारी से बात की कर्मचारी ने बताया की हमारे पास स्टाफ नहि है और FRT की टीम में 32 की जगह 2 आदमी लगे हुवे एक दिन में तो एक रात में काम करता है एक गाड़ी लगी हुवी है वो भी खराब है ।

एक घंटे बाद विद्युत विभाग के जेईएन मोहित भार्गव

पहुंचे धरना स्थल पर मोहित ने बताया की जैसलमेर जिले में विद्युत निगम स्तर से भवरिया कंपनी गुड़गांव को टेंडर दे रखा जिसमे 250 कार्यालय में 250 गाड़ियां और सविधा कर्मी लगवाने का टेंडर दे रखा उसमे जैसलमेर शहर में 2 गाड़ियां 32 सविंधा कर्मी ऑन रिकॉर्ड लगे हुवे है मगर मौके पर मात्र एक गाड़ी 2 सविंधा कर्मी लगे हुवे है और एक गाड़ी जिसमे कभी डीजल की कमी तो कभी खराब रहती है गाड़ी

मोहित ने बताया की हमारे टेंडर देने के बावजूद भी हमारे आदमी लगे हुवे है अब जीएसएस और लाइन दोनो हमे संभालने पड़ते है इसको लेकर मोहित जेईएन खुद ने शहर वासियों के साथ जाकर प्यूज लगाए।

ग्रामीणों द्वारा लाइन मेंन से बात कर 35 फिट तार लगवाने को बोला तब लाइन मेन ने बताया की हमारे स्टोर में समान कुस भी अवेलेबल नही है।

भजन लाल सरकार के आदेशों और जैसलमेर जिला कलेक्टर के विद्युत विभाग के औचक निरीक्षण के बावजूद अधिक्षण अभियंता के कान पर जूं तक नहीं सरक रही जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित रहने के करना बताओ का नोटिस देने का भी आदेश दे रखा है राजनेतिक के चलते अधिक्षण अभियंता नही करते किसी की सुनवाई

Exit mobile version