Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सोनकच्छ पुलिस ने जामगोद में हुई लूट में एक ओर आरोपी को हिरासत में लिया

17 लाख की लूट के मामले में सातवाँ आरोपी भी पुलिस की हिरासत में।

सोनकच्छ – थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों जामगोद सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक में हुई 17 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने सातवे आरोपी चैम्पियन उर्फ विनोद मांगीलाल सोलंकी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो – सातवाँ आरोपी चैम्पियन

चैम्पियन की गिरफ्तारी उसके गांव डेहरिया साहू तहसील हाटपिपलिया से हुई। चैम्पियन पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पुलिस ने चैम्पियन को गिरफ्तार किया। सातवे आरोपी से उसके हिस्से की राशि 2 लाख रुपए भी पुलिस ने जप्त कर लिए है, पुलिस ने अब तक सभी 7 आरोपियों कुल 17 लाख की राशि जप्त कर ली है। चैम्पियन को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसको जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस ने मामले में 3 मोटरसाइकिल, जप्त की है, जबकि घटना के समय प्रयोग किए मोबाईल फोन में से केवल राजा, पंकज और बाबा ने अपना निजी फोन चालू रखे थे, जो कि जप्त किए गए है, बाकी अन्य आरोपियों ने घटना के बाद अपने फोन तोड़कर फेक दिए थे। घटना में फरियादी हरेंद्र की रिपोर्ट पर पहले लूट की धारा 394 लगाई गई थी। इसके बाद विवेचना के अंतर्गत सभी आरोपियों पर षडयंत्र रचने पर 120B और साक्ष्य छुपाने पर 201 धारा लगाई गई है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में है।

Exit mobile version