Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

फर्जी अभिलेखों से प्राप्त की नौकरी , रिपोर्ट दर्ज

‘ फर्जी अभिलेखों से प्राप्त की नौकरी , रिपोर्ट दर्ज

इगलास । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलुआ निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांव के ही एक युवक पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर बीएसएफ में नौकरी करने का आरोप लगाया है । गांव कलुआ निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा पुत्र मोहरपाल शर्मा का कहना है कि गांव के ही युवक हरिओम शर्मा उर्फ हेमंत कुमार पुत्र राजकुमार शर्मा ने अपने आधार कार्ड में नाम परिवर्तन किया है । नाम बदल कर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल , इंटर व विश्वविद्यालय के फर्जी अभिलेख तैयार करके 2020 में बीएसएफ में नौकरी प्राप्त कर ली है । युवक वर्तमान में बीएसएफ में 134 वीं बटालियन में सिंचलर असम में तैनात है । इस प्रकरण में उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी । इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है ।

Exit mobile version