Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जिलाधिकारी ने ईला श्वान की आकस्मिक मृत्यु पर व्यक्त की शोक संवेदना

 

 

👉 *जिलाधिकारी ने ईला श्वान की आकस्मिक मृत्यु पर व्यक्त की शोक संवेदना*

 

👉 *ईला की सेवा एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता के भाव किए समर्पित*

 

👉 *ईला श्वान के द्वारा निभाई गई भूमिकाओं की सराहना*

 

👉 *बेजुबान पशु पक्षियों के प्रति डीएम का प्रेम रहा है जगजाहिर*

 

👉 *अपराध जगत की विभिन्न घटनाओं की पड़ताल एवं खुलासे में ईला की रही अहम भूमिका*

 

 

सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 दिनेश चंद्र ने पुलिस डॉग स्क्वायड की ईला श्वान की आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ उनकी सेवा एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता के भाव समर्पित किए। उन्होंने कहा कि वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा जी के नियंत्रण अधीन पुलिस डॉग स्क्वायड की बहुत ही होनहर एवं अनुकरणीय, प्रशंसनीय कार्य शैली से अपराध जगत की विभिन्न दुर्लभ घटनाओं की पड़ताल एवं खुलासे में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाली ईला श्वान जिससे मैं भी कई बार विभिन्न वीवीआईपी विजिट के दौरान मिला था कि आकस्मिक निधन से शोक संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईला को अपने श्री चरणों में स्थान दें। और भविष्य में उसे बेजुबान से जुबानवान मानव श्रेणी में जन्म देना जिससे वो पुनर्जन्म के बाद पुनः रावट सेना में अपनी सेवा दें सकें।

Exit mobile version