Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्ता

 

 

कौशाम्बी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना मंझनपुर पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक हनुमान प्रतापत सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुधांशू कुमार पुत्र अमर संह लोधी निवासी पासिनहार मजरा हिसामपुर बहरेमऊ को ओसा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा।

Exit mobile version