Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पुलिस ने छात्रा के हत्यारे को मात्र 18 घंटे में ही धर दबोचा, अभियुक्त के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त छुरा व मोबाईल फोन किया बरामद*

 

👉

👉 *गंगोह पुलिस ने छात्रा के हत्यारे को मात्र 18 घंटे में ही धर दबोचा, अभियुक्त के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त छुरा व मोबाईल फोन किया बरामद*

👉 *एसपी देहात सागर जैन में प्रेस वार्ता कर किया पूरी घटना का खुलासा*

👉 *सहारनपुर उत्तर प्रदेश*

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जनपद में अपराध नियंत्रण महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गंगोह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त सागर पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम डेरिया रिछोटी थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर बडे ओवर ब्रिज से पहले कस्बा देवबन्द के पास से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरा व मृतका के मोबाईल फोन को गंगोह में रामकिशन मेहता के आम के बाग से गंगोह पुलिस में बरामद कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त सागर ने बताया कि मैंने बी.ए तक पढाई की है व सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था मैं और मृतका पिछले लगभग तीन चार वर्षों से अच्छे दोस्त थे जैसे ही मृतका को पता चला की मैं शादीशुदा हूँ तो उसने पिछले कुछ दिनों से मुझसे बात करना कम कर दिया था। बाद में मुझे पता चला की उसकी दोस्ती किसी और लड़के से है जिसकी वजह से मृतका ने मुझसे बात करना बंद कर दिया था पिछले रोज़ मे मृतका से मिलने गया और मुझसे फोन पर बात करने को लेकर हम दोनो के बीच में कहासुनी हुई। मृतका मुझसे बात करने के लिये मना करने लगी तभी मैंने क्रोध में आकर छुरे से उसकी हत्या कर दी और मृतका का मोबाईल फोन व छुरे को कस्बा गंगोह मे आम के बाग में छुपा दिया था जिसे ज़िला सहारनपुर के गंगोह की पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।

Exit mobile version