Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,भवनाथपुर पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

भवनाथपुर से पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरवारी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर देशी व विदेशी शराब बरामद किया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर से

पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरवारी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर देशी व विदेशी शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मकरी पंचायत के बरवारी गांव में अभिलाश चंद्रवंशी के घर में छापामारी किया। जहां से 14 आरसी का विदेशी क्वार्टर तथा 13 पीस देशी का बरामद किया। साथ ही दो भैट महुआ शराब बनाने के लिए रखा जावा महुआ नष्ट किया।

 

हालांकि छापामारी का भनक लगते ही अभिलाश चंद्रवंशी भागने में सफल रहा। अभिलाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!