Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

प्रयागराज: भैंस चराने गए दो किशोर दोस्तों की नहर में डूब कर चली गई जान

प्रयागराज (prayagraj) के कोरांव थानाक्षेत्र के पसना गांव निवासी राम कैलाश उर्फ पप्पू का बेटा रहीस उम्र 12 वर्ष और इसी गांव के राम बहादुर का बेटा रवि उम्र 13 वर्ष एक साथ ही मंगलवार को भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। शाम को जब दोनों वापिस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन बुधवार की शाम एक किशोर का शव पसना और दूसरे का दुभरा नहर में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। दोनों के परिवार में मातम छाया रहा।

Exit mobile version