Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

हिंदुस्तान स्काउट गाइड द्वारा जयपुर के बेनाड़ रेलवे स्टेशन पर सेवा कार्य किया गया

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय जयपुर व रेलवे स्टेशन प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला ऑर्गेनाइजर नकुल मीणा के निर्देशानुसार बनाड़ रेलवे स्टेशन पर आज हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रोवर रेंजर विष्णु बुनकर, आशीष, विपुल ,रुद्राक्ष, आदि  , के द्वारा लगभग 4 घंटे तक सभी ने यात्रियों को पानी व शरबत पिला कर  भीषण गर्मी में जब की पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है अपनी सेवाएं दी ।इससे ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस गर्मी में राहत दी । इस तरह से पूरी टीम ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के आदर्श वाक्य (नर सेवा नारायण सेवा) का पालन किया साथ ही यह संदेश देने का प्रयास किया कि जन सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

Exit mobile version