Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

वार्ड की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं।

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत वार्डों की नालियां गंदगी से भरी पड़ी है जिसके चलते वार्ड वासियों का रहना दूभर हो गया है। नालियां चोक हो चुकी है लेकिन इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। नालियों में भरी गंदगी से विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु लगातार पनप रहे हैं। इसके अलावा वार्ड वासियों का रहना दूभर हो गया है।। वार्ड क्रमांक 9 में यही स्थिति बनी हुई है सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा। वार्ड क्रमांक 9 के विभिन्न क्षेत्रों में देखा जाए तो हालात देखते ही बनता है। वार्ड में कुछ लोगों द्वारा नालियों में गोबर के अलावा गंदगी तक बहा दी जाती है इसके कारण नालियां चोक हो चुकी है पर इन लोगो पर कार्यवाही नहीं होती।

Exit mobile version