Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शिवपाल सिंह यादव के भाषण के दौरान मंच टूटा, हादसे का शिकार होने से बचे

अंबेडकरनगर
जिले के जलालपुर नगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव उस समय हादसे का शिकार होने से बच गए जब उनके संबोधन के दौरान ही मंच टूट गया।
वे जलालपुर नगर के रामलीला मैदान में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

मंच पर भीड़ अधिक होने के कारण उनके संबोधन के दौरान ही मंच एक तरफ का टूट गया। इससे शिवपाल को कुछ देर भाषण रोकना पड़ा। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।

अखिलेश यादव बोले- छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी जनता, जन सैलाब डुबो देगा भाजपा की कश्ती

दलित मतों में सेंध… गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी; अधिकतर सीटों पर NDA-इंडिया आमने-सामने; सुस्त चला ‘हाथी’

सपा नेता ने यहां भाजपा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। पात्रों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया। कहा कि भाजपा मुद्दों की राजनीति नहीं कर रही।

Exit mobile version