Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अवैध असलहा लेकर घर में घुसने व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। घर मे घुसकर अवैध असलहा और चाकू लहराने व मारपीट करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया।प्रकरण कोतवाली अन्तर्गत सेठा कला गांव में बीते 16 मई की रात को घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी शशिकांत द्विवेदी के घर 16 मई की रात को गांव निवासी गौरव द्विवेदी अपने पड़ोस के गांव आजनपारा निवासी सुशील उर्फ गोलू और ननिहाल में रह रहे बंटी के साथ हाथ में असलहा और चाकू लहराते हुए घर पहुंचे।अपमानित करते हुए शशिकांत की पिटाई शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए शशिकांत द्विवेदी घर में घुस गया लेकिन तीनो युवक घर में घुस गए और लात घुसो से पिटायी करने लगे।बीच बचाव को आई माता और बड़ी माता के साथ भी मारपीट की गई। हल्ला गुहार सुन कर जब तक बड़े पापा और अन्य ग्रामीण पहुंचते तीनो युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version