सिद्धार्थनगर 

हत्या के प्रयास के 04 वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे

थाना चिल्हिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

सिद्धार्थनगर. थानाध्यक्ष चिल्हिया के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2024 धारा 147,148,323,324, 504,427,307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गायघाट दुबौलिया से भडेहर जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण मनोज पुत्र भगवंत निवासी सकिनान गायघाट टोला दुबौलिया थाना चिल्हिया, सिद्धार्थनगर, रामरतन पुत्र सर्वजीत निवासी सकिनान गायघाट टोला दुबौलिया थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर, भगवंत पुत्र महाबली निवासी सकिनान गायघाट टोला दुबौलिया थाना चिल्हिया, सिद्धार्थनगर एवं सर्वजीत पुत्र अमेरिका निवासी सकिनान गायघाट टोला दुबौलिया थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर निवासी है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी किया गया बरामद। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अमित कुमार थानाध्यक्ष चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, उ0नि0 शम्स जावेद थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0आ0 हाकिम चन्द्र, राजेश गौड़, अभय नारायण थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर एवं आ0 रविकांत, मनोज कन्नौजिया थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!