Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत

नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत

हमीरपुर। अपने दोस्तों के साथ नदी में पांच वर्षीय बालक नहाने गया जहां उसकी डूब कर मौत हो गई। मासूम के डूबने की सूचना दोस्तों ने परिजनों को दी। परिजनों को सूचना मिलते ही तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एक बजे अभिषेक पुत्र रामकरन उम्र पांच वर्ष निवासी केसरिया का डेरा सदर कोतवाली नगर अपने दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने गया था। जो नदी में डूब गया।जिसके दोस्तो द्वारा परिजनों को डूबने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चे को जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद हैं।अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Exit mobile version