Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जीरन तालाब से काली मिट्टी निकालने हेतु मंडल अध्यक्ष ने दिया विधायक दिलीप सिंह परिहार को पत्र,

जीरन। नगर के तालाब में सदियों से चली आ रही मजदूरों द्वारा ख़ुदाई कर काली मिट्टी निकालने की प्रथा को पुन: चालू करने के लिए भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा और महामंत्री शुभम शर्मा ने नीमच विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह परिहार को एक पत्र सौंपा।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने तुरंत मजदूर और किसान को हित देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को अनुशंसा हेतु पत्र को अग्रेषित किया।
इस दौरान सरपंच संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत चल्दु, पावटी सरपंच दिलीप सिंह चौहान, कमल सिंह सिसोदिया उगरान मोजुद रहे। 

Exit mobile version