Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शेखपुरा में किडनैप इंटर की छात्रा, 11 दिनों के बाद बरामद, आरोपी हुआ फरार, महाराष्ट्र के नासिक में किशोरी को छुपा कर रखा था, प्रेम प्रसंग का लगता है मामला। शेखपुरा से तरुण कुमार की रिपोर्ट

टाइटल : शेखपुरा में किडनैप इंटर की छात्रा 11 दिन बाद बरामद : आरोपी फरार, महाराष्ट्र के नासिक में किशोरी को छुपा कर रखा हुआ था.
👉 शेखपुरा / कुसुंभा थाना : शेखपुरा के कुसुंभा थाना क्षेत्र के देवले गांव से अपहरण कर एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा को पुलिस सब कुशल बरामद करने में सफलता पाई. इस छापेमारी का नेतृत्व कोसंभा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार सिंह ने किया.
बताते चले कि किशोरी को बरामद किए जाने के बाद आज थाने में तैनात ए एस आई राजेश कुमार दास के नेतृत्व में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. जहां किशोरी का बयान धारा 164 के तहत कलमबद्ध तरीके से कराया गया. इस मामले में थाना अध्यक्षसह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद किशोरी जिले के शेखूपुरसराय स्थिति कॉलेज में इंटर की छात्रा है.
👉 बताते चलें कि पिछले 11 मई को किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण कर लिए जाने से संबंधित स्थानीय थाना में अपहरण की एकात्मक की दर्ज कराई थी. इसमें गांव के ही मनोज रविदास के बेटे संतोष कुमार के ऊपर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए उसेअभियुक्त बनाया गया है.
👉 दरअसल थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ महाराष्ट्र के नासिक शहर लेते चला गया था. जहां किशोरी को छुपा कर रखा था. इधर आने सूत्रों ने इस मामले में प्रेम प्रसंग बताया है. सूत्रों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में लड़का और लड़की अपने गांव को छोड़कर कर हो गए थे.
👉 इसे भी पढ़ें : जानलेवा हमारे में फरार पिता पुत्र गिरफ्तार, शेखपुरा में 6 लोगों को मारपीट कर किया था जख्मी.

Exit mobile version