Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बर्थडे पार्टी में हथियार लहराना पड़ा महंगा

बर्थडे पार्टी में हथियार के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

कैमुर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी 3/ 5/204 को संदीप नामक युवक अपने छोटे भाई का बर्थडे पार्टी का आयोजन अपने घर पर किया था जिसमें अपने दोस्तों को बुलाया था और केक को तलवार से काटा और एक देसी कट्टा लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिस पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना के चैनपुर बाजार के वार्ड नंबर 12 के संदीप कुमार पिता प्रभु पासी 18 वर्ष  और वही दूसरे  दोस्त को जिसका नाम भी संदीप पिता अनिल शर्मा वार्ड नंबर 11 को गिरफ्तार किया और देसी कट्टा भी बरामद किया गया जब दोनों से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त संदीप ने बताया कि मेरे भाई का बर्थडे पार्टी था इसी बीच घर में रखा कट्टा लेकर फोटो खींचा था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जब प्रशासन द्वारा कट्टा के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि मुझे कहीं रास्ते में पड़ा मिला था तो मैं घर लाकर रखा था इसके बाद पुलिस युवकों का इतिहास खंगालने में लगी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!