Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में एक युवक गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक को घर से बुलाकर उसके दोस्त लेकर आये थे । कुछ दिन पूर्व ही एक मुकदमे में जमानत पर जेल बाहर था । मौत की खबर से परिजन बेहाल हैं । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । जवाहर नगर कॉलोनी के रहने वाले जय किशन शर्मा का 22 वर्षीय बेटा समीर शर्मा बीती देर रात घर पर ही था । दोस्त का फोन आने पर वह बाहर मिलने चला निकला । रात्रि में ही उसके दोस्त नितिन चौधरी और गोलू शर्मा के साथ गया था । रात में ही नितिन चौधरी ने समीर की मां को खबर दी कि अज्ञात व्यक्ति ने समीर पर फायरिंग कर दी। जिसमें समीर गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया गया कि अज्ञात कार सवार गंभीर रूप से घायल समीर को मेडिकल कॉलेज में देर रात्रि भर्ती कराकर चले गए । इलाज के दौरान समीर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । उधर , सीओ द्वितीय ने बताया कि देर रात घटना का मौका मुआयना किया गया । शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । युवक से पूछताछ की रही है । तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है ।

Exit mobile version