Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दर्दनाक हादसे में दोनों की हुई मौत,

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। शाहाबाद में गैस सिलेंडर लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक लखीमपुर जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बताए गए हैं।�

जानकारी के अनुसार लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रंदौली निवासी राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी रामवती को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर अवध रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिससे रामवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से आनन-फानन में सीएचसी शाहाबाद पहुंचवाया,जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से चालक फरार हो गया है और मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

Exit mobile version