Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अम्बेडकरनगर: पांच गुना बढ़ा चालान, सड़क हादसों में नहीं आई कमीं

अंबेडकरनगर।
तीन राजमार्ग और एक एक्सप्रेसवे के निर्माण से लोगों की राहें भले ही सुगम हुई हों, लेकिन जिले में सभी मार्गों पर तेजी से दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी है।
शराब पीकर वाहन चलाने, विपरीत दिशा से आने, तेज गति से वाहन चलाने जैसे कई नियम तोड़ने वालों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में चार से पांच गुना का इजाफा होना इसकी गवाही दे रहा है।
ऐसे बढ़ा यातायात नियम तोड़ने का ग्राफ : गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2020 में 404 लोगों का इस नियम को तोड़ने पर चालान हुआ था। जबकि वर्ष 2023 में इसकी संख्या बढ़कर 2000 के पार पहुंच गई। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग शराब पीकर वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वर्ष 2020 में यातायात विभाग ने 24 लोगों का शराब पीकर वाहन चलाने में चालान किया था, जबकि बीते वर्ष 2023 में 122 लोगोंं का चालान हुआ है। राहत की एक खबर यह है कि जनपद के लोगों ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट की अनिवार्यता समझी है। वर्ष 2020 में चालान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 95 हजार लोगों का चालान हुआ था, जो वर्ष 2023 में घटकर 62 हजार पहुंच गया।

सात वर्ष में 1141 की गई जान :
वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक बीते सात वर्ष में 1141 लोगों की जान सड़क हादसे में गई हैं। इनमें से 200 से अधिक लोग हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं।
कार्रवाई- 2020- 2021-2022-2023
गलत दिशा में वाहन चलाना-404-1035-844-2024
शराब पीकर वाहन चालान-24-13-29़1-122
ओवर स्पीड-293-110-1221-1544
दोपहिया पर तीन सवारी-5898-4991-7126-4871
बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र-5242-6896-7465-3594
मोबाइल का प्रयोग-1945-1196-1031-370
वाहन चालक समझें जिम्मेदारी
यातायात नियमों का पालन करने को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, फिर भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वाहन चालकोंं को भी अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। – सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
किया जा रहा जागरूक
ट्रैफिक नियमों के प्रति जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। वाहन चालकोंं को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
– सुरेश कुमार मिश्र, सीओ यातायात

Exit mobile version