Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ग्राम के कोटवार ने की फांसी लगाकर आत्महत्या गांव में फैली सनसनी

मंडला जिले के पुलिस चौकी हिरदेनगर के अंतर्गत ग्राम पलेहरा में ग्राम के कोटवार ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली जिससे गांव में सनसनी फैला गई मृतक का नाम गणेश सेंदराम उम्र 40 साल ग्राम पलेहरा निवासी अपने ही घर के पीछे छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया मृतक गणेश के पत्नी और दो बच्चे है एक लड़का  जिसका उम्र 18 वर्ष है लड़की का उम्र 16 वर्ष है मृतक पत्नी और बच्चे ने बताया 16 मई दिन गुरुवार को मृतक गणेश सेंदराम रामनगर गया हुआ था रामनगर से 4.बजे घर वापस हो गई थी रात में लगभग 9.30 साथ में सभी लोग खाना खाए थे इसके बाद लगभग 10 बजे सभी लोग सोने चले गए मृतक के पत्नी ने बताया 1. बजे रात को दोनो एक साथ बाहर लोटा लेके गए थे बाहर से वापस आने के बाद पत्नी अपने बेटी के कमरे में अपने बेटी के साथ सोने चली गई इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं जब सुबह उठकर पीछे के तरफ देखा तो गणेश की लाश फांसी लटका हुआ दिखाई दिया उन्होंने तत्काल अपने आस पड़ोस के लोगो को बुलाया  और लगभग 10 बजे पुलिस चौकी हिरदेनगर में सूचना दी गई 12 बजे मृतक के घर में पुलिस पंहुची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया गया है फिलहाल अभी मौत का कारण पता नही चल पाया है

Exit mobile version