Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन से पूर्व हुआ प्री-ट्रायल बैठक

सिद्धार्थनगर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम में 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने के सम्बन्ध में रमेश चन्द्र-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर व परिवार न्यायालय के परामर्शदातागण एवं मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण तथा नियत मामलों के पक्षकारगण व उनके विद्वान विधिक सलाहकार उपस्थित रहे। रमेश चन्द्र-प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सिद्धार्थनगर द्वारा बैठक में 13 जुलाई 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया तथा परिवार न्यायालय के परामर्शदाता एवं मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण तथा आज नियत मामलों के पक्षकारगण व उनके विद्वान विधिक सलाहकाराें के साथ अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने पर विचार विमर्श किया गया। मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एव सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर द्वारा 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु उपस्थित परामर्शदातागण एवं मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थगण तथा आज नियत मामलों के पक्षकारगण व उनके विद्वान विधिक सलाहकार से अपील की गयी। उक्त के क्रम में 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों के संदर्भ में अगली प्री-ट्रायल बैठक मेें उपस्थित होने हेतु पक्षकारों को नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त जानकारी मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी।

Exit mobile version