Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आयुक्त बस्ती ने जिले के अधिकारियों संघ तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं आई.जी. बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर० के० भारद्वाज, जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 25 मई 2024 को मतदान दिवस के दिन की गयी समस्त तैयारियों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि मतदान कार्मिक का द्वितीय प्रशिक्षण करौदा मसिना में कराया जा रहा है। इसके साथ ही ई.वी.एम. कैडिडेट सेटिंग कराया जा रहा है, फैसीलीटेशन सेन्टर जनपद में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिक हेतु, अन्य जनपदों में तैनात कर्मी जो 60-डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाता है, चुनाव ड्यूटी में लगे अन्य मतदाता हेतु बनाया गया है। 85 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांग मतदाताओं का मांग के आधार पर घर-घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है। जनपद में एफ.एस.टी., वी.एस.टी. व एस.एस.टी. कार्य कर रही है। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि बी.एस.ए. ग्राउण्ड पर वाहन पार्किग और बसों की रवानगी हेतु ले-आउट तैयार करा ले जिससे रवानगी के समय समस्या न हो। मतदान दिवस के दिन माकपोल हेतु कन्ट्रोल रूम से फोन कराकर कन्फर्म करा ले कि माकपोल हो गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ के आसपास ही रहेगें। पोलिंग पार्टियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किये जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version