Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

जयपुर नगर निगम वार्ड 14 में जलदाय विभाग की लापरवाही से जनता पानी को तरसी

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड संख्या 14  के नारायण नगर विस्तार और इस पास की कालोनियों में पानी की भारी किल्लत के चलते नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। जलदाय विभाग ने जगह जगह पाइप लाइन को चेक करने के नाम पर गड्ढे खोद कर पाइप लाइन को काट रखा है इससे पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित हो रही है। स्थानीय पार्षद का आवास भी इसी कालोनी में स्थित है लेकिन जनता के बारे बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम काज में भारी समस्या आ रही है। खुले हुए गड्ढों में पशुओं व बच्चों के गिरने का डर भी बना हुआ है । अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

Exit mobile version