Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार जरूरी सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी)

 

केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार जरूरी

सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी)

 विजयीपुर गोपालगंज

विजयपुर ( गोपालगंज) राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता प्रमुख समाज सेवी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन की नई दिल्ली शाखा द्वारा मैन ऑफ एचीवमेंट अवार्ड 1999 से सम्मानित आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) ने लोक सभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी वर्तमान सांसद आलोक कुमार सुमन का समर्थन किया है।
श्री पाण्डेय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा है कि राजग गठबंधन सरकार द्वारा धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर के विशेष कर ब्राह्मण समाज को सुरक्षा प्रदान किया गया है। तीन तलाक़ जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त कर मुस्लिम समाज की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सम्मान बढ़ाया है। इसके साथ साथ समान नागरिकता कानून के जरिए अलगाववादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर राजग सरकार द्वारा वनाए गये कानून व्यापक रूप से देश हित में है ऐसे में एक बार पुनः राजग सरकार देश केलिए आवश्यक है।

Exit mobile version