Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ब्रेकिंग न्यूज ,भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल किया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा  से

रंका थाना क्षेत्र के बर मोहल्ला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में राजेंद्र प्रसाद, उसकी पत्नी उषा देवी उसका पुत्र नवल कुमार एवं बिट्टू कुमार के नाम शामिल है। इसमें गंभीर स्थिति में उषा देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

घटना के संबंध में राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि नीरज प्रसाद उसके भूमि में घर बना रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नीरज प्रसाद से अपना घर जमीन को बाँट कर बनाने के लिए कहा तो नीरज प्रसाद उसकी पत्नी रीता देवी उसका पुत्र अभिषेक कुमार आदि ने मिलकर कुल्हाड़ी से मारपीट कर उक्त सभी को घायल कर दिया।

 

 

 

 

 

घटना के बाद सभी घायलों को रंका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उषा देवी को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।

Exit mobile version