Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सीएमओ ने सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

सीएमओ ने सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

अलीगढ़ के अकराबाद कस्बा स्थित सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी ने सीएचसी कर्मियों के साथ एक बैठक कर नियमित टीकाकरण उन्मुखीकरण पर विशेष जोर देते हुए एएनएम संगिनी एवं आशाओं से कहा कि नियमित टीकाकरण सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है । जिसमें हम सभी को साथ मिलकर काम करना है और इस योजना को सफलता के शिखर तक ले जाना है । जिसके लिए हम सबको सच्ची लगन व मेहनत से कार्य करते हुए हर वर्ग के लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है । इस लिए उन्मुखीकरण से जुड़े सभी अधिकार एवं कर्मचारी एक रोस्टर बनाकर नियमित टीकाकरण पर काम करें । इसी दौरान मीटिंग समापन होने पर क्षेत्र की कुछ आशा एवं संगिनी ने अपनी समस्याओं लेकर सीएमओ से बात की । जिसपर उन्होंने जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है ।

Exit mobile version