Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पशुशाला में आग लगने से एक पशु मरा, तीन झुलसे

पीलीभीत। पूरनपुर के घुंघचाई में अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग से हजारों रुपये का सामान राख हो गया। साथ ही आग की चपेट में आने से एक भैंस जलकर मर गई, जबकि दो मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना हल्का लेखपाल को देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी छिंदा सिंह ने बताया कि घर के पास में ही स्थिति पशुशाला में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसियों ने आग में फंसे मवेशियों को बमुश्किल बाहर निकाला। जब तक आग पर काबू पाया गया भैंस मर गई और दो पशु झुलस गए। प्रधान पोथीराम ने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

Exit mobile version