Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एएमयू में देर रात्रि हुई सघन जांच पड़ताल

एएमयू में देर रात्रि हुई सघन जांच पड़ताल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन पड़ताल जारी है । विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम ने सोमवार की देर रात्रि दूसरे दिन भी चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान छात्रों की तलाशी लेने के साथ ही वाहनों की जांच की गई । प्रोक्टोरियल टीम में शामिल प्रॉक्टर प्रोफेसर एम वसीम अली , डिप्टी प्रॉक्टर प्रोफेसर एस अली नवाज जैदी की टीम ने बाबे सैयद , शताब्दी द्वार , कैनेडी हॉल , एसएस हॉल और कैंटीन में जांच कराई । छात्र – छात्राओं के पहचान पत्र उनके हाल का कार्ड और वाहनों की तलाशी ली गई । चेकिंग में कोई बाहरी छात्र या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । प्रॉक्टर प्रोफेसर एम वसीम अली ने बताया की चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया । इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं जाएगी ।

Exit mobile version