Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चाकू के साथ वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाकू के साथ वांछित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर के दरोगा ने गश्त के दौरान अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। दरोगा ज्ञानेन्द्र कुमार मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास के आरोपी राहुल कोरी पुत्र बनवारी लाल कोरी निवासी तारापुर को पूरे कालिका तारापुर पुलिया के पास धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध चाकू की बरामदगी भी हुई। दरोगा ने बताया कि गिरफ्तार युवक हत्या के प्रयास के मुकदमें का वांछित था। उसे जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version