Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

गढ़वा : भवनाथपुर केतार मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी एवं पुत्र घायल हो गया।

गढ़वा : भवनाथपुर केतार मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी एवं पुत्र घायल हो गया।

 

घायलों में केतार थाना क्षेत्र के पाचाडूमर गांव निवासी धर्मेंद्र राम उसकी पत्नी अनिता देवी उसका पांच वर्षीय पुत्र शिवम् कुमार एवं उसका जीजा उत्तर प्रदेश के अयोध्या गांव निवासी गोपाल राम के नाम शामिल है। इसमें अनीता देवी तथा शिवम कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

घटना के संबंध में धर्मेंद्र राम ने बताया कि सभी लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी गांव से अपने घर पाचाडूमर जा रहे थे। इसी दौरान भगवान घाटी से पीछे जंगल में ही उसकी मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

 

 

 

 

घटना के बाद सभी घायलों को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने शिवम् कुमार व अनीता देवी को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Exit mobile version