Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

परसाखेड़ा स्थित फ़नप्रो इंडस्ट्रीज ने फरीदपुर स्थित एक फैक्टरी से हड़पे 6 लाख रुपये

बरेली: परसाखेड़ा स्थित फ़नप्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर रामकुमार एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड ने पैकिंग मटेरियल के 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

दरसल फरीदपुर रामकुमार एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने परसाखेड़ा स्थित फ़नप्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर पैकिंग मैटेरियल के 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है रामकुमार एग्रो प्रोडक्ट के मालिक राजीव अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने 16 दिसंबर 2023 व 18 दिसंबर 2023 को अपनी फैक्ट्री से पैकिंग मैटेरियल का सामान जिसकी कीमत 6 लाख रुपए थी फ़नप्रो इंडस्ट्रीज को दिया था उन्होंने कई बार फ़नप्रो इंडस्ट्रीज के मालिक शौर्य अग्रवाल, प्रोडक्शन मैनेजर मुकेश और अकाउंटेंट मुखसिब से अपने पैसे मांगना गए लेकिन उन लोगों ने पैसे नहीं दिये। 15 मार्च को समय लगभग साढे ग्यारह बजे राजीव अग्रवाल फ़नप्रो फैक्ट्री परसाखेड़ा गया तो तीनों लोगों ने उसके के साथ गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए वह किसी तरह जान बचाकर वहां से आये। रामकुमार एग्रो प्रोडक्ट के मालिक राजीव अग्रवाल के अनुसार उक्त लोगों ने जालसाजी करते हुए उसकी सारी जमापूंजी हड़प ली।

Exit mobile version