Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

13 करोड़ सम्पत्ति के मालिक है सपा प्रत्याशी

पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह करीब 13 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के साथ घोषित संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, अजय के पास बैंक में जमा रकम, जेवर आदि मिलाकर करीब 76.53 लाख हैं, जबकि घर, जमीन आदि का मूल्य करीब 11.96 करोड़ घोषित किया गया है। अजय के पास 5.50 लाख नकदी है। सपा प्रत्याशी की पत्नी सीमा सिंह के पास भी करीब 43.73 लाख की चल संपत्ति है, जबकि 70 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं। सीमा के पास 4.10 लाख रुपये नकदी भी है। अजय सिंह ने दसवीं तक शिक्षा हासिल की है।

Exit mobile version