Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के भगतपुर तिराहे पर उत्तर प्रदेश ब्राम्हण महासभा भारत द्वारा निर्माणाधीन भगवान श्री परशुराम के मंदिर में अस्त्रों के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चारण पूजन पाठ किया गया। वहीं भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर परम्परागत भव्य शोभा यात्रा मे भी श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में एक सौ ग्यारह विभूतियों को ब्राम्हण गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के बाद हुए भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों नेें प्रसाद भी चखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी सोहगौरा ने कहा कि ब्राम्हण सदैव विश्व कल्याण की कामना किया करता है। उन्होने कहा कि जाति व धर्म के नाम पर ब्राम्हण ने कभी आधारहीन पोपोगण्डा नही किया। कार्यक्रम के संयोजक महासभा के जिलाध्यक्ष डा. शशिधर त्रिपाठी ने भी भगवान परशुराम के अवतार को मानवीय कल्याण की चेतना कहा। कार्यक्रम में गीता मिश्रा, रामकृष्ण मिश्र, पं. गायत्री प्रसाद उपाध्याय, पं. रमाशंकर शुक्ल लल्लू महराज, पं. धीरेन्द्र मिश्र, देवेन्द्र शुक्ल को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में रवीन्द्र तिवारी, नीरज तिवारी, मुन्ना मिश्र, कमलेश मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, का विशेष योगदान दिखा।

Exit mobile version