Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पुष्कर सिंह धामी ने बदलापुर में की जनसभा, मांगा जन समर्थन

 

जौनपुर ।जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इंटर कालेज मे शनिवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनपुर लोकसभा सीट 73 से भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव हर बार के चुनाव से अलग व ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दस सालों तक देश के लिए तपस्या की है। उसका प्रतिफल मिलने का चुनाव है। ये चुनाव उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को चुनाव में खड़े करने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। पूरे चुनाव में लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को देख रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, किसानों, युवाओं को समर्पित हैं। सीएम ने कहा कि हिंदु कई वर्षों से राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। ये काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

Exit mobile version