ताज़ा ख़बरें
Trending

चुनाव में चली गईं बसें , यात्री हो रहे परेशान

जिला संवाददाता

चुनाव में चली गईं बसें , यात्री हो रहे परेशान

अलीगढ़ । अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 60 बसें लोकसभा चुनाव के अगले चरणों में होने वाले मतदान के लिए पुलिस बल को लेकर दूसरे शहरों में चली गई हैं । इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है । दिल्ली , नोएडा , बल्लभगढ़ , मेरठ , आगरा , हाथरस , एटा , कासगंज , अतरौली , नरौरा आदि मार्गों पर बसों की कमी हो गई है । शुक्रवार को यात्री बसों की तलाश में मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर घंटों भटकते रहे । रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने के बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन किया जा रहा है । जिस मार्ग पर अधिक यात्री होंगे , वहां पर्याप्त बसों का संचालन किया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!