SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
चोरी के आरोपी को नकदी सहित दबोचा
अलीगढ़
देहलीगेट क्षेत्र में कनवरीगंज इलाके की कन्फैक्शनरी में तीन दिन पहले हुई चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम के 83 हजार रुपये बरामद किए हैं । मालीपाड़ा के शुभम गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह मई की रात उनकी दुकान में चोरी हुई थी । दुकान से चोर तीन लाख रुपये ले गए थे । पहचान सीसीटीवी के आधार पर हुई । समीर , गट्टा व राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया । मामले में पुलिस ने सराय मियां निवासी राजा उर्फ कासिम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । इससे चोरी की रकम में से 83 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान व मोबाइल आदि बरामद हुआ है ।