Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंलखीमपुर खीरी

किसानों ने सदैव मेरा सहयोग किया – टेनी

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी

जिला प्रमुख

राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी

 

किसानों ने सदैव मेरा सहयोग किया – टेनी
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने विधानसभा निघासन के विकासखण्ड निघासन के ग्राम खमरिया कोईलार, बाबापुरवा, खैरटिया, हरसिंहपुर, धर्मापुर, रामपुर, सुर्जीपुरवा, मुर्गहा, बल्लीपुर, शिवलालपुरवा तथा तहसील निघासन में अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क किया एवं निघासन के ऊषा इवेन्ट गार्डेन में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन में भी रहे।
भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने किसान मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सबको जैसी जानकारी है आप लोगों ने मुझे लगभग 17 साल से पहले जिला पंचायत सदस्य बनाया, उसके बाद विधायक बनाया और दस साल से मैं सांसद हूं। इस दौरान बहुत सारे काम जब मैं जिला पंचायत का सदस्य था तो जिला पंचायत के सदस्य की हैसियत से जो संभव था वह बहुत सारे काम किए गए। आपके गांव में शायद उसी समय रास्ता तिकुनियां के लिए बना था ऐसे अलग-अलग समय में विधानसभा में जब रहा तो उस तरह से काम हुए। लोकसभा में और बड़ा सबसे बड़ा चुनाव होता है सबसे बड़ी पंचायत अपने देश की इसलिए बहुत सारे परिवर्तन आए लेकिन अगर विशेष कर आप सब देखो तो 2014 के बाद बहुत सारा परिवर्तन हुआ। 2014 से पहले गांव में सुविधा के नाम पर बहुत कुछ नहीं होता था। राशन कार्ड एक होता था दो-चार इंडिया मार्का हैंडपंप और कहीं एक दो रास्ता खड़ंजा। बिजली आती नहीं थी, ऐसी स्थितियां 2014 से पहले थी। 2014 के बाद जो बदलाव आया पहले राशन कार्ड होता था तो उसमें पहले कार्ड ही होता था राशन के लिए आपको कोटेदार को ढूंढना पड़ता था। गांव वाले कोटेदार को ढूंढा करते थे कि कोटा कब बंटेगा। दो-तीन महीने में एक बार बंटता था। अब आपको कोटेदार बुला करके गल्ला देते है। तो आप लोगों को कोटेदार खुद बुला करके अनाज देते हैं एक समय था जब कोई सभा होती थी तो कोटेदार लोग मीटिंग में नहीं आते थे इस वजह से कि कोई सवाल ना पूछने लगे लेकिन अब कोटेदार भी सम्मानित स्थिति में मीटिंग में भी आते हैं क्योंकि सबको अनाज भी दे रहे हैं और सरकार चार साल से फ्री अनाज भी दे रही है और आगे भी फ्री अनाज मिलता रहेगा इसकी भी घोषणा कर दी गई है। दूसरी बात इंडिया मार्का हैंडपम्प की, मैंने बताया पहले तो पानी पीने के लिए वही होते थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!