उत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा ख़बरें
Trending

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान भिड़े अधिवक्ता, गालीगलौज के बाद हुई मारपीट; वीडियो वायरल

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान भिड़े अधिवक्ता, गालीगलौज के बाद हुई मारपीट; वीडियो वायरल

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान भिड़े अधिवक्ता, गालीगलौज के बाद हुई मारपीट; वीडियो वायरल

चन्दौली सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को ज्ञानवापी के मुकदमे से संबंधित हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच गालीगलौज और मारपीट हुई। इस घटना से सिविल कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मामला कचहरी पुलिस चौकी तक पहुंचा। हालांकि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह है पूरा मामला

ज्ञानवापी से संबंधित वर्ष 1991 के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से इस मुकदमे को छह महीने में निस्तारित किया जाना है। मुकदमे के मूल वादी रहे पं. सोमनाथ व्यास के निधन के बाद उनकी जगह पर उनके उत्तराधिकारी शैलेंद्र पाठक और जैनेंद्र पाठक ने पक्षकार बनाए जाने की मांग की है।

इस मसले पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पाठक बंधुओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी और सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने अगली तारीख नियत करने की मांग की। इस मांग का लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने विरोध किया। इसे लेकर कोर्ट रूम में ही दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते गालीगलौज और फिर मारपीट होने लगी। कोर्ट रूम में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने किसी तरह से बीचबचाव कर हिंदू पक्ष के अधिवक्ताओं के दोनों गुट को अलग करा कर शांत कराया।

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 302

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 302

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 309

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 309

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 315

Warning: Undefined array key "host" in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 315
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!