Uncategorizedताज़ा ख़बरें

लोकसभा निर्वाचन हेतु EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण कराया गया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 01-वाल्मीकिनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जे इनोसेंट दिव्या एवं 02-पश्चिम चंपारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री एस कृष्णा चैतन्य की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित सभागार में 02-पश्चिम चम्पारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय एवं 01-वाल्मीकिनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह के द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु EVM का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण कराया गया ।

इस अवसर पर अभ्यर्थीगण सहित उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, सभी एआरओ, अपर समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, श्री कुमार रविन्द्र, जिला भूअर्जन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग, श्री अमरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लाल बहादुर राय, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, श्री विवेक कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, श्री अभिषेक कुमार मिश्र, जिला सूचना प्रद्योगिकी प्रबंधक, श्री अभिषेक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/samriddhbharatnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!