Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी के काफिले पर बम से हमला, कांथी लोकसभा क्षेत्र की घटना

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी के काफिले पर बम से हमला, कांथी लोकसभा क्षेत्र की घटना
भारतीय जनता पार्टी के कांथी लोकसभा सीट से सौमेंदु अधिकारी के काफिले पर बम से हमले की खबर है। सौमेन्दु अधिकारी के जुलूस और कार को निशाना बनाकर उपद्रवियों ने सड़क पर बम फेंके। पश्चिम बंगाल के कांथी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सौमेंदु अधिकारी के काफिले पर बम से हमले की खबर है। बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी के जुलूस और कार को निशाना बनाकर उपद्रवियों ने सड़क पर बम फेंके। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। यह हमला अर्गोवाल इलाके के काली बाजार के पास हुआ है। जिस वक्त उपद्रवियों ने बम फेंका उस वक्त भाजपा प्रत्याशी सौमेन्दु अधिकारी का जुलूस रास्ते से गुजर रहा था।बता दें कि इससे पहले 2021 में भी सौमेंदु अधिकारी की कार पर कांथी विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ था। उस वक्त सौमेंदु अधिकारी कार में मौजूद नहीं थे। हालांकि भीड़ ने उनके ड्राइवर की पिटाई कर दी थी। उस वक्त भी सौमेंदु अधिकारी ने तृणमूल पर हमले का आरोप लगाया था।

Exit mobile version