Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मौलवी द्वारा 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश,पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर में शिक्षक और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां छोटे बच्चों को अरबी भाषा पढाने वाले एक मौलवी ने 7 साल की मासूम शिष्या के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। पड़ोस में रहने वाली महिला ने मौलवी की यह हरकत देख लिया और बच्ची की मां को सूचना दी। मौके पर पहुंची मां ने हंगामा शुरू कर दिया यह देख मौलवी मौके से फरेरा हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय सफर हुसैन नामक मौलवी को अपनी ही 7 साल की मासूम शिष्या के साथ दुष्कर्म के प्रयास में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब बच्ची अरबी पढ़ने पास ही स्थित एक मकान में गई थी। जहां मौलवी कई अन्य बच्चों को भी अरबी पढ़ता था, लेकिन उस वक्त वहां बच्ची अकेली थी अन्य बच्चे नहीं पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। वह अभी अपने मंसूबे में कामयाब होता कि इसके पहले ही पड़ोस की एक महिला की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद पीड़िता की मां के मौके पर पहुंचने और शोर शराबा मचाने पर, आरोपी मौलवी मौके से फरार हो गया। इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धारा में, मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में भी कामयाब हो गई है। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले बच्ची के अभिवावक कुछ लोगों के दवाब में अपना बयान बदलने लगे है। इस मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा है की मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है। लेकिन मामले की सत्यता की जांच की जा रही है पुलिस अपने स्तर से जांच करने के पश्चात ही आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version