Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर किताब और समान जलाया केस दर्ज

कुशीनगर/खड्डा। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक किताब और सामान जलाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ सामान भी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद गांव के लोग जुट गए। उधर सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच में जुटी गई है।

एक पक्ष की ओर से तहरीर में बताया गया है कि धार्मिक स्थल के दरवाजे का ताला तोड़कर पुस्तक व अन्य सामान को जला दिया गया है। सुबह ताला टूटा मिला और जलाए गए सामान के अवशेष पाए गए। कमरे का ताला तोड़कर हाथ धुलने के लिए रखा गया पात्र भी चोरी हो गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

सोहराब अली की रिपोर्ट Mo 9450456021

Exit mobile version