Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, किया नुक्कड़ सभा

 

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा गढ़वा  से

भाजपा के तत्वावधान में गुरूवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड के ग्राम पथरिया, अधौरी, बनुआ, राजहरा, अटौला आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गढ़वा विधानसभा के सह प्रभारी भगत सिंह साहू के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर भगत सिंह साहू ने कहा कि इस देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की जरूरत है। आज देश एवं देश वासियां के लिए बेहतर सोच के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। जिससे भारत का हर नागरिक गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि सभी विरोधी एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए असफल प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

मुरली श्याम सोनी ने कहा कि आज गरीबों के बारे में विचार करने वाला मात्र एक ही पार्टी है वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग पूरी ताकत के साथ पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को भारी मतों से जीताकर पुनः लोकसभा भेजकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथों को मजबूत करें।

 

मौके पर मेराल उतरी प्रखंड अध्यक्ष उदय कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि रुपू महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version