Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट में मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण, पैकेजिंग व कमिशनिग की तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया


चित्रकूट 8 मई 2024

चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट में मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण, पैकेजिंग व कमिशनिग की तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट में मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण, पैकेजिंग व कमिशनिग की तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया। उन्होंने पैकेजिंग के संबंध में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि समय से पैकेजिंग करना सुनिश्चित करे। जिला अधिकारी ने कहा कि अटेंडेंस काउंटर भी अलग लगवाए एवं हर दिन के लिए अलग बैनर बनवाएं उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉयलेट के साथ ही मेडिकल किट भी रखना सुनिश्चित कराएं । उन्होंने कमिश्निंग के कार्य की तैयारी के बारे में जानकारी लिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने सिंबल लोडिंग होंगे उतने कंप्यूटर सिस्टम भी लगवाए।
उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग स्थलों पर पानी, पंखा व छांव की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं । जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि वीडियो ग्राफी व स्टिल फोटोग्राफर को लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार निगम, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसीएनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, अधिशासी इस अधिकारी कर्वी लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version