थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद पिकअप वाहन कीमत लगभग 16,00,000/- (सोलह लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.05.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डु कुमार पुत्र राजेन्द्र चौरसिया सा0 माल्हो थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP 57BT4755 बोलेरो पिकअप कीमत लगभग 16,00,000/ (सोलह लाख रुपये) को धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।
*जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-* *(कुल कीमत लगभग 16,00,000/ (16 लाख रुपये)* 1-एक बोलेरों पिकअप वाहन संख्या UP57BT4755(कीमत लगभग 16,00,000/- ( 16 लाख रुपये)
*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-* 1-प्र0नि0 आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 2-अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 3-व0उ0नि0 श्याम लाल निषाद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 4-हे0मो0 सुचित कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 5-का0 सुधीर गौड़ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 6-का0 सुनील यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर