Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सुप्रिया श्रीनेत और अलका लाम्बा पर भड़की राधिका खेड़ा

सुप्रिया श्रीनेत और अलका लाम्बा पर भड़की राधिका खेड़ा

महासमुन्द/रायपुर। कांग्रेस नेत्री रही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा का दामन भी थाम लिया हैं। अपने इस कदम के बाद से राधिका खेड़ा लगातार मीडिया पर हर दिन बड़े खुलासे कर रही हैं। अबतक उनके निशाने पर जहाँ छत्तीसगढ़ के ही नेता थे तो वही राधिका खेड़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले लिया हैं। राधिका ने कहा हैं कि न ही राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी में रीढ़ की हड्डी हैं। राधिका खेड़ा ने एक टीवी इंटरव्यूव पर बताया कि उनके साथ छत्तीसगढ़ में हुई बदसलूकी के बाद उनके पार्टी की चर्चित महिला नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और अलका लाम्बा ने उन्हें फोन तक नही किया। जब उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया तो दोनों ने उन्हें ट्विटर (अब एक्स) पर उसे अनफॉलो भी कर दिया। बावजूद इसके कि दोनों ही महिलाएं हैं और अलका लाम्बा तो खुद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष। राधिका खेड़ा ने कहा कि पार्टी में उन्हें किसी नेता या नेत्री का साथ नहीं मिला। वह अपने साथ हुए घटना की जानकारी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पीए को फोन लगाती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें पार्टी के भीतर सिर्फ नेता का साथ मिला वो हैं पवन खेड़ा। उन्होंने मुझसे हर घटना के बारें में जानकारी ली।

Exit mobile version