Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

कल्याणं करोति के महासचिव और कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज रच रहे षडयंत्रचाणक्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप,

मथुरा। चाणक्य युवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कल्याण करोति संस्था के महासचिव सुनील शर्मा व कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए है।

श्री शर्मा ने कहा कि सुनील कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी कृष्णा नगर जो कि फिरोजाबाद से निलंबित होकर आए हैं, मेरे खिलाफ षडयंत्र रच रहे है। मेरे द्वारा की गई शिकायतों के सभी आरोपी आदि के समस्त फोन नंबर्स की एवं सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच में सारी बात खुलकर सामने आ जाएगी। गृह सचिव भारत सरकार एवं गृह सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  इस मामले का संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करें। और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें क्योंकि सुनील कुमार शर्मा एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति है संघ के एक बड़े पदाधिकारी का दूर का भाई है वह उनके नाम का गलत प्रयोग करता है। दिव्यांगजनों के हित के लिए आए करोड़ों रुपए का उसने घोटाला फर्जी रजिस्ट्रेशन लगाकर किया है और वह घोटाला खुल न जाए इसलिए वह इस प्रकार के कार्य कर रहा है।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version