Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

 *छह माह की गर्भवती महिला 25 फीट ऊंची छत की रेलिंग से लटकी- फिर अचानक हाथ छूटने के बाद नीचे

  1. *मथुरा थाना बलदेव–*

 *छह माह की गर्भवती महिला 25 फीट ऊंची छत की रेलिंग से लटकी- फिर अचानक हाथ छूटने के बाद नीचे गिरी-* थाना बलदेव क्षेत्र के गांव मंगल सराय में छह माह की गर्भवती महिला 25 फीट ऊंची छत की रेलिंग से लटकने का मामला सामने आया है। करीब 23 सेकंड लटकने रहने के बाद उसका हाथ अचानक रेलिंग से छूट जाता है और वह नीचे गिर जाती है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी प्रियंका को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दो मंजिल से नीचे के लिए धक्का दे दिया। इससे प्रियंका रीडिंग पकड़ कर लड़की रही वहीं ससुराल वालों का कहना है कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी ना भेजने पर वह रेलिंग से लटक गई और नीचे गिर गई।

 

*14 महीने पहले हुई थी शादी–* आगरा की शाह नगर टेढ़ी बगिया ट्रांस यमुनानगर के रहने वाले महावीर सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 14 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को मथुरा के बलदेव इलाके के मंगल सराय गांव के रहने वाले सत्यवीर के बेटे हर्ष से की थी। महावीर सिंह का कहना है की शादी में महावीर ने गरीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसमें 8 लाख नगद एक बोलेरो और एक बाइक दी थी। प्रियंका के पिता महावीर का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुर सत्यवीर बीएसएफ में तैनात हैं। जिसकी वजह से वह रॉब में रहते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर मामला परिवार कोर्ट में भी पहुंचा जहां 20 अक्टूबर 2023 को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रियंका के पिता महावीर ने बताया कि वह 25 अप्रैल से प्रियंका से बात करने के लिए फोन कर रहे थे। लेकिन ससुराल वाले बात नहीं कर रहे थे। 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ प्रियंका के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि उनकी बेटी दो मंजिल ऊपर रेलिंग से लटक रही थी।

 

*प्रियंका गर्भवती है पसली टूट गई, डीएम से लगाई न्याय की गुहार–* 6 माह की गर्भवती प्रियंका के गिरने के कारण पसली टूट गई और उसके जांघ और आंख में चोट आई। प्रियंका को गंभीर हालत में उसके मायके वाले लेकर मथुरा जिला अस्पताल ले जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रियंका के भाई का आरोप है। कि जब वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल आ रहे थे। उस दौरान सत्यवीर, देवेंद्र, बनवारी लाल, रीना, हर्ष और काका ने उनके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रियंका के परिजन मथुरा डीएम ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जांच की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Exit mobile version