Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ने गरीब लड़की की शादी में दिया सहयोग

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर से

प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह समाजसेवी ब्रजेश कुमार सिंह ने पंचायत के ढेकुलिया टोला निवासी एक गरीब लड़की की शादी में आर्थिक रूप से मदद दी है। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ने शादी में लड़की के पिता रामकिशुन ठाकुर को पांच हजार एक सौ रुपये की आर्थिक सहायता की।

मौके पर पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ने बताया कि गरीब असहाय रामकिशुन ठाकुर का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। परिवार ने सामाजिक तौर पर मुझसे अपनी बेटी की शादी में मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मैंने गरीब परिवार की मदद की है। गरीब लड़की की शादी में मदद करने पर ग्रामीणों ने समाजसेवी सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह का आभार जताया है।

Exit mobile version